फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Portable AC Tips: खरीदने जा रहे हैं पोर्टेबल एसी, तो जरूर जान लें ये बातें वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Sun, 27 Apr 2025 03:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी पोर्टेबल एसी को खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। वरना आपको पोर्टेबल एसी को खरीदने के बाद काफी पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
खरीदने जा रहे हैं पोर्टेबल एसी, तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : Freepik
गर्मियों का सीजन चल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मियों का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। गर्मी के सीजन में तापमान बढ़ने के कारण कई लोग अपने घरों में कूलर और पंखे का इस्तेमाल करते हैं। कई बार चिलचिलाती गर्मी का असर इस कदर बढ़ जाता है कि कूलर और पंखे को चलाने के बाद भी राहत नहीं मिलती है। इस कारण कई लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। हालांकि, एसी को इंस्टॉल करवाने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप इस तामझाम से बचना चाहते हैं तो बाजार में पोर्टेबल एसी का विकल्प मौजूद है। सामान्य एसी को लगाने के बाद उसे आप एक कमरे में या किसी खास जगह पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं पोर्टेबल एसी हल्के होते हैं। हल्के होने की वजह से इन्हें आप अपने घर के किसी भी कोने में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खरीदने जा रहे हैं पोर्टेबल एसी, तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : Freepik
अगर आप भी पोर्टेबल एसी को खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। वरना आपको पोर्टेबल एसी को खरीदने के बाद काफी पछताना पड़ सकता है। बाजारों में पोर्टेबल एसी के काफी कम विकल्प देखने को मिलते है। 
विज्ञापन

3 of 5
खरीदने जा रहे हैं पोर्टेबल एसी, तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : Freepik
वहीं इनकी कीमत भी महंगी होती है। इस कारण एक सामान्य एसी की कीमत जितनी होती है उतनी ही लगभग पोर्टेबल एसी की भी कीमत होती है। पोर्टेबल एसी सामान्य के मुकाबले कम एफिशिएंसी के साथ कूलिंग प्रदान करते हैं। 

PM Mudra Yojana: शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस, सरकार दे रही बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक लोन, जानिए स्कीम

4 of 5
खरीदने जा रहे हैं पोर्टेबल एसी, तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : Freepik
पोर्टेबल एसी की तुलना में विंडो या स्प्लिट एसी ज्यादा कूलिंग देते हैं। पोर्टेबल एसी घर के अंदर होते हैं, जिसके चलते इनका इस्तेमाल करने पर शोर होता है। वहीं विंडो या स्पल्टि एसी इसकी तुलना में शोर कम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खरीदने जा रहे हैं पोर्टेबल एसी, तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी का इस्तेमाल करने के लिए भी आपको वेंटिलेशन के लिए एक विंडो या ओपनिंग की जरूरत होती है, ताकि पाइप के जरिए गर्म हवा बाहर निकल सके। इसका इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत भी ज्यादा होती है। इस कारण पोर्टेबल एसी के मुकाबले विंडो या स्प्लिट एसी वैल्यू फॉर मनी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें