AC Tips: देश के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग बड़े पैमाने पर अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। इस कारण गर्मी के इस सीजन में एसी का उपयोग काफी बढ़ गया है। अगर आप भी अपने घरों में एसी का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना आपके एसी में भी आग लग सकती है। एसी में आग लगने के मामले लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं।
इस कारण एसी का उपयोग करने के साथ-साथ उसका ध्यान रखना भी जरूरी है। एसी के उपकरण में आने वाली छोटी दिक्कत भी आपके बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान न रखने पर आपके एसी में आग लग सकती है।