फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon AC Tips: बारिश के मौसम में आपका भी एसी हो सकता है खराब, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Thu, 27 Jun 2024 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
ग्लोबल वार्मिंग और अल नीनो के प्रभाव के कारण इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। हालांकि, भारत के कई राज्यों में अब मानसून ने दस्तक दे दिया है। मानसून की शुरुआती बारिश ने लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत तो जरूर दी है लेकिन बारिश के बाद उमस काफी बढ़ जाती है। उमस में लोगों को गर्मी का एहसास और भी ज्यादा होता है। इस कारण कई लोग इस उमस भरी गर्मी में राहत पाने के लिए एसी का उपयोग करते हैं। बरसात के इस सीजन में अगर आप एसी का उपयोग कर रहे हैं ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं इस स्थिति में आपके एसी के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान बरसात के सीजन में एसी का उपयोग करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
मानसून के इस सीजन में कई बार बरसात आने से पहले आंधी और तूफान आता है। इस कारण एसी के आउटर यूनिट के आसपास काफी कूड़ा इकट्ठा हो जाता है। इस कारण आपको आंधी आने के बाद एसी के आउटर यूनिट को अच्छे से चेक करना चाहिए। अगर आंधी आने के बाद तार कहीं से लूज हो गए हैं तो उसको तुरंत ठीक कराएं। 

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं करीब 95 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
मानसून के सीजन में उमस काफी अधिक होती है। इस कारण आपको एसी सही मोड पर चलाना चाहिए। आप उमस भरे मौसम में एसी को ड्राई मोड पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Registry: जमीन या घर? जानिए किसकी रजिस्ट्री कराने में लगता है ज्यादा पैसा? जरूर जान लें यह बात

4 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
इसके अलावा मानसून या किसी भी सीजन में आपको अपने एसी के फिल्टर की जांच लगातार करते रहनी चाहिए। इसके अलावा अगर उसमें किसी प्रकार की गंदगी लगी है तो आपको उसे समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कितना वजन साथ लेकर कर सकते हैं सफर? जरूर जान लें ये नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
अगर आप निश्चित समय अंतराल पर अपने एसी को ठीक से साफ नहीं करते हैं तो उसमें आपको न तो कूलिंग अच्छी मिलेगी और वह जल्दी खराब भी हो सकता है। अगर बरसात के सीजन में आपका एसी ठीक कूलिंग नहीं दे रहा है तो आपको तुरंत सर्विसिंग करानी चाहिए। 

जानना जरूरी: किचन में कॉकरोच और चींटियों ने कर दिया है परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें