ग्लोबल वार्मिंग और अल नीनो के प्रभाव के कारण इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। हालांकि, भारत के कई राज्यों में अब मानसून ने दस्तक दे दिया है। मानसून की शुरुआती बारिश ने लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत तो जरूर दी है लेकिन बारिश के बाद उमस काफी बढ़ जाती है। उमस में लोगों को गर्मी का एहसास और भी ज्यादा होता है। इस कारण कई लोग इस उमस भरी गर्मी में राहत पाने के लिए एसी का उपयोग करते हैं। बरसात के इस सीजन में अगर आप एसी का उपयोग कर रहे हैं ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं इस स्थिति में आपके एसी के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान बरसात के सीजन में एसी का उपयोग करते समय रखना चाहिए।