AC Tips And Tricks: जून का महीना चल रहा है। भीषण गर्मी से कई लोग काफी परेशान हैं। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। गर्मी के सीजन में डिहाईड्रेशन और हीटस्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। इसी वजह से गर्मियों के सीजन में एसी की सेल काफी बढ़ जाती है।
एसी की कीमत काफी महंगी होती है। हर कोई इसको अफॉर्ड नहीं कर सकता है। इस कारण कई लोग अपने घरों में किराये पर एसी लगवाते हैं। बीते सालों में किराये पर एसी लगवाने का चलन काफी बढ़ा है। हालांकि, एसी का उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है। हर महीने हमें ज्यादा बिल का पेमेंट करना पड़ता है, जिसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है।