फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: एसी का करते हैं इस्तेमाल, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना लग सकती है मोटी चपत

Thu, 15 Jun 2023 10:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Pixabay
AC Tips And Tricks: गर्मियों का सीजन दस्तक दे चुका है। गौरतलब बात है कि सीजन की शुरुआत में रुक रुककर होने वाली बारिश के कारण गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हो रहा था। वहीं बारिश रुकने के बाद से गर्मी का सितम काफी तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़े पैमाने पर एसी और कूलर का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी अपने घरों में एसी का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। एसी का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप एसी का इस्तेमाल करते समय आगे बताई गई गलतियों को करते हैं। ऐसे में आपका एसी खराब हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Pixabay
अगर एसी का इस्तेमाल करते समय उसमें किसी प्रकार की कोई खराबी आती है। ऐसे में उसको ठीक करने के लिए आपको खुद से ही एसी के हार्डवेयर से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

AC Tips And Tricks: ऐसे करेंगे एसी का उपयोग, तो नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Pixabay
अगर आप लंबे समय तक एसी का उपयोग करना चाहते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि उसका उपयोग हमेशा लो टेंपरेचर पर न करें। आपको गर्मी के आधार पर टेंपरेचर को बढ़ाते और घटाते रहना चाहिए। 

4 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Pixabay
आपको एसी के आसपास ओवन, स्मार्ट टीवी या किसी दूसरे होम अप्लाएंसेस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर एसी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने एसी के फिल्टर को नियमित आधार पर साफ करते रहना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपके एसी में गैस लीकेज की समस्या आ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें