फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Scams: एसी की सर्विसिंग के नाम पर कहीं आप भी न हो जाएं इन स्कैम्स के शिकार, जरूर जान लें ये बातें

Sat, 01 Jun 2024 01:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC - फोटो : Istock
AC Scams: देश के कई शहरों में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई घरों में एसी का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। एसी का उपयोग करते समय कई बार उसमें दिक्कतें आ जाती हैं। इस कारण एसी को दोबारा से ठीक करने के लिए सर्विस इंजीनियर को बुलाना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों एसी की सर्विसिंग के नाम पर कई स्कैम्स चल रहे हैं? इस कारण जब भी आप अपने घर में एसी की सर्विसिंग कराएं उस दौरान आपको अलर्ट हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको एसी की सर्विसिंग कराते समय रखना चाहिए ताकि आप स्कैम से बच सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
AC - फोटो : Istock
कई मैकेनिक एसी की सर्विसिंग करने जब घर में आते हैं उस दौरान वे लोगों की नजरों से बचकर एसी का कंडेन्सर बदल देते हैं। इससे एसी की परफॉर्मेंस काफी खराब हो जाती है। इस कारण लोगों को दोबारा सर्विस इंजीनियर को बुलाना पड़ता है और मैकेनिक उसी ग्राहक के कंडेन्सर को दोबारा उसी के एसी में लगाकर उनसे खूब सारा पैसा बनाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
AC - फोटो : Istock
एसी की सर्विसिंग करते समय लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी करने का तरीका अब आम हो चला है। इस कारण आप जब भी अपने एसी की सर्विसिंग कराएं उस दौरान इस चीज का विशेष ध्यान रखें कि कहीं सर्विस इंजीनियर कंडेन्सर को बदल तो नहीं रहा है। 

4 of 5
AC - फोटो : Istock
कई बार सर्विस इंजीनियर एसी को रिपेयर करते समय आपको यह बोल सकता है कि एसी का संबंधित पार्ट खराब है जबकि ऐसा होता नहीं है। वह आपसे पैसे बनाने के उद्देश्य से यह सब बोलता है और लोग आसानी से सर्विस इंजीनियर के इस झांसे में फंस जाते हैं। इससे आपका खर्च काफी बढ़ सकता है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC - फोटो : Istock
कई सर्विस इंजीनियर तो एसी को ठीक करते समय उसमें नए और असली पार्ट्स की जगह पुराने और नकली पार्ट्स लगा देते हैं। इससे एसी की परफॉर्मेंस तो खराब होती ही है साथ में ग्राहक का भी नुकसान होता है। इसके अलावा कई बार एसी ठीक करने वाले सर्विस इंजीनियर एक्स्ट्रा चार्ज लगाकर बिल और ज्यादा बढ़ा देते हैं। एसी ठीक कराते समय आपको इस तरह के स्कैम्स से सावधान रहना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें