फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ

Sat, 01 Jun 2024 11:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी उनमें से एक है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं। भारत सरकार ने 16वीं किस्त को महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी किया था। 16वीं किस्त को जारी हुए तीन महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। वहीं अब किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार लोकसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने आधिकारिक स्तर पर किस्त जारी करने को लेकर अभी तक कोई एलान नहीं किया है। 

Lakhpati Didi Yojana: बिना ब्याज के मिल रहा 5 लाख रुपये तक का लोन, जानिए क्या है लखपति दीदी योजना
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं देश में कई किसानों का सवाल है कि क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाला किसान भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो ऐसे में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दूसरों की जमीन पर खेती करने वाला किसान नहीं ले सकता है। इस योजना का लाभ उसी किसान को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है। 

AC Tips: कहीं आपके एसी में भी न लग जाए आग, सुरक्षा के लिए जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप किसी दूसरे किसान की जमीन पर खेती करते हैं और स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इस कारण किसानों को जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें