फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Tue, 22 Mar 2022 01:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
गर्मियों का सीजन दस्तक दे चुका है। मार्च महीने में पड़ रही गर्मी पिछले सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में कई लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी एसी खरीदने वाले हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप मार्केट से एक अच्छी और आकर्षक डील में एसी खरीद सकते हैं। पहले एसी की कीमतें काफी ज्यादा थीं। इस कारण इसकी गिनती लग्जीरियस प्रोडक्ट में की जाती थी। वहीं अब ये मार्केट में आपको अफोर्डेबल प्राइस पर मिल जाएंगी। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते कुछ सालों में एसी की सेल्स में काफी इजाफा देखने को मिला है। आज कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी की खरीदारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान एसी को खरीदते वक्त रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

विंडो या स्प्लिट एसी

विंडो एसी: विंडो एसी में आपको हर तरह के कंपोनेंट मिलते हैं। इस कारण ये मॉडल काफी बड़ा होता है। हालांकि, इसकी कीमत काफी अफोर्डेबल होती है। इस वजह से कई लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
इसके इंस्टॉलेशन में आपका ज्यादा खर्चा नहीं आता है। हालांकि, इसकी आवाज से कई लोगों को दिक्कतें आती हैं। वहीं इसमें सर्विसिंग का खर्चा भी काफी कम होता है। ऐसे में अगर आप सस्ते और कम सर्विसिंग खर्चे वाले एसी की तलाश कर रहे हैं, तो विंडो एसी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है।

4 of 7
एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
स्प्लिट एसी: स्प्लिट एसी बड़े कमरों के लिए काफी अच्छा है। ये लार्ज रूम को अच्छे से कूल करने का काम करता है। इसको सेटअप करना विंडो एसी की तुलना में थोड़ा मुश्किल है। अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप स्प्लिट एसी को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

इन्वर्टर एसी

आज कल बाजार में कई एयर कंडीशनर इन्वर्टर टैग के साथ आ रहे हैं। मार्केट में कई लोग इन्वर्टर एसी को खरीदना पसंद करते हैं। इन्वर्टर एसी को खरीदकर आप अच्छी मात्रा में बिजली को बचा सकते हैं। ऐसे में आपके ऊपर अतिरिक्त बिजली बिल का खर्चा नहीं आएगा।
विज्ञापन

6 of 7
एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock
इन्वर्टर एसी के जरिए आप कूलिंग कैपेसिटी को ट्वीक करके बिजली की बचत कर सकते हैं। पावर सेविंग फीचर होने की वजह से इन्वर्टर एसी काफी महंगे होते हैं। अगर आपका बजट इसको खरीदने के लिए मंजूरी देता है, तो आप इसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock

स्टार रेटिंग वाले एसी

एसी को खरीदते वक्त आपको उस पर स्टार रेटिंग को जरूर देखना चाहिए। आप जितने ज्यादा स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीदेंगे आपका बिजली बिल भी उतना ही कम आएगा। बिजली की बचत करने के लिए आप 3 स्टार से ज्यादा रेटिंग वाले एसी को खरीद सकते हैं। ऐसे में एयर कंडीशनर का उपयोग करने पर आपका ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें