फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: कौन हैं वे लोग जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें

Mon, 06 Oct 2025 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Nahi Banwa Sakta: आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है और किसका नहीं, ये चेक करने के लिए आपको आवेदन से पहले पात्रता सूची चेक करनी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility Criteria: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। अलग-अलग प्रदेश की सरकारें अपने-अपने राज्य के लोगों के लिए पहले से कई योजनाएं चलाते हुए आ रहे हैं और समय-समय पर कई नई योजनाओं को शुरू भी करते हैं। ठीक ऐसे ही केंद्र सरकार की भी अपनी कई योजनाएं मौजूदा समय में चल रही है जिनसे करोड़ों की संख्या में लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार की एक योजना और है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है और मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसी आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जो इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र नहीं हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप पाात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। प्रत्येक आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये होती है। इससे आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
  • आयुष्मान कार्ड कौन लोग बनवा सकते हैं? इसकी पात्रता सूची है जिसके मुताबिक, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग अनुसूचित जाति और जनजाति से आते हैं, जिन लोगों के पास अपना घर नहीं है या कच्चा मकान है और जो लोग भूमिहीन परिवार हैं आदि। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें आवेदन
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं जिसमें पहला तरीका है ऑनलाइन का। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट या फिर आधिकारिक आयु्ष्मान एप के जरिए अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां से भी आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?
  • बात अगर उन लोगों की करें जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं, तो इसमें सबसे पहले है वे लोग जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं, जो लोग  पीएफ के सदस्य हैं, जो लोग टैक्स भरते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।

नोट:- आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ से ये चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें