फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ये हैं वे लोग जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में

Mon, 10 Feb 2025 08:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Bharat Yojana Eligibility List: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले जान लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र भी हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनमें किसी तरह की कोई आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन सब्सिडी या अन्य तरह की मदद जरूर दी जाती है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।

सूचीबद्ध अस्पतालों में सरकारी एवं प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल शामिल हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लीजिए आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर मौजूद अधिकारी आपकी पात्रता चेक करता है और साथ ही आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
जान लीजिए कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं 
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe stock
इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिनका पीएफ कटता है
  • जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जिन लोगों के पास वाहन है
  • जो लोग सरकारी कामर्चारी हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe stock
इतने तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है
  • मुफ्त इलाज का लाभ आप उन अस्पताल में ले सकते हैं जो आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें