Aadhaar Card: आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाने वाला एक खास तरह का दस्तावेज है, जो देश के हर नागरिकों को 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करता है। आधार कार्ड आने के बाद आप कई सरकारी या गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। आज के समय बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो, स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो या किसी प्रकार की बैंकिंग सेवा का लाभ लेना हो कई जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। इस कारण यह काफी उपयोगी दस्तावेज है। आधार कार्ड कई प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने में भी कारगर साबित हो रहा है। इस कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक डिटेल्स (जैसे फिंगरप्रिंट, रेटिना स्कैन) और डेमोग्राफिक डिटेल्स (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि) दर्ज होती हैं।