Ayushman Bharat Yojana Details in Hindi: देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। सरकार इन योजनाओं को लॉन्च ही इसलिए करती है ताकि पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। भारत में मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इन योजनाओं के जरिए लाभान्वित भी हो रहे हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना के जरिेए मुफ्त इलाज का लाभ लाभार्थियों को दिया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो उससे पहले आपको ये चेक करना होगा कि आप इसके लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे अपनी पात्रता चेक करके ये पता लगा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...