फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले ध्यान दें: क्या आप पात्र हैं या नहीं? एक मिनट में ऐसे करे चेक

Mon, 29 Jul 2024 05:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: क्या आपने आयुष्मान कार्ड बनवा रखा है? अगर नहीं तो पात्र लोग इसे बनवा सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद आप इस आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं और वो भी पूरे पांच लाख रुपये तक का। कार्डधारक के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किन लोगों का नहीं। तो चलिए चेक करते हैं पात्रता सूची। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
देखें उन लोगों की सूची जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो जिन लोगों का पीएफ कटता है उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है
  • जो लोग टैक्स भरते हैं वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं
  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं और जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, ये लोग अपात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
कौन लोग पात्र हैं जिनका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि कौन लोग पात्र हैं...
  • अगर आप गांवों में रहते हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
  • आप अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
  • आप अगर दिव्यांग हैं या आपके  परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं
  • आप अगर अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर आप पात्र हैं तो आप घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको आगे की प्रक्रिया को पूरा करना है और संबंधित दस्तावेज को अपलोड करके आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें