फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या है आयुष्मान योजना जिसमें सरकार दे रही है पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ, यहां जानें

Sat, 24 Feb 2024 11:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Yojana Bnefits: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन कर रही है। हर साल इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि हर लाभार्थी तक लाभ पहुंच सके। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस पर भी काफी पैसे सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं। इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको इस योजना के बारे में जानना होगा। जो आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान योजना के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना? - फोटो : istock
जानें योजना के बारे में
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य योजना है जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। बस पहले आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और इसके बाद आप इस कार्ड के जरिए अपना सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना? - फोटो : Istock
ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं। बशर्ते आपका योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। इसलिए यहां जान लें कि आयुष्मान योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं। जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं या जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं...

4 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना? - फोटो : istock
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिसका मकान कच्चा है आदि, ये लोग आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना? - फोटो : istock
आवेदन का तरीका:-
  • आप योजना के लिए पात्र हैं, तो पहले नजदीकी सीएससी केंद्र जाएं
  • यहां पर अधिकारी को संबंधित दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • फिर पात्रता भी चेक होती है और जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें