फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल न करें मुफ्त इलाज, तो यहां जानें कहां करनी है शिकायत

Tue, 09 Jul 2024 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala
Ayushamn Card Hospital Complaint: केंद्र सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। इसमें सबसे पहले पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और इसके बाद इस कार्ड के जरिए आप योजना में पंजीकृत अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मौजूदा समय में इस योजना का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग उठा भी रहे हैं। पर इन सबके बीच ये देखने को भी मिला है कि कई अस्पताल आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त का इलाज देने से मना कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो चुप न बैठें और आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आप कैसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
  • दरअसल, इस योजना के अंतर्गत जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं वे लोग रजिस्टर्ड अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर कोई अस्पताल ऐसा करने से मना करता है तो आप उसकी शिकायत दो तरीकों से कर सकते हैं। पहला एक नंबर डायल कर और दूसरा ऑनलाइन माध्यम से।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
पहला तरीका
  • आमतौर पर देखने में आता है कि लोगों को ये जानकारी नहीं होती है कि अगर कोई अस्पताल उनका मुफ्त इलाज करने से मना कर दे तो उन्हें क्या करना चाहिए। इसलिए आयुष्मान कार्डधारक चुप हो जाते हैं और अस्पताल के खिलाफ शिकायत नहीं करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब आप इनकी शिकायत कर सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
  • अगर कोई भी ऐसा अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत है और आपको बतौर लाभार्थी मुफ्त इलाज का लाभ देने से मना कर रहा है, तो ऐसे में आपको एक नंबर डायल कर उसकी शिकायत करनी है और ये नंबर है 14555
  • इस नंबर पर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जहां से आपकी उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
दूसरा तरीका
  • आप चाहें तो अस्पताल की शिकायत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको इस https://cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.htm लिंक पर जाना है और यहां से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें