फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: करवाना है मुफ्त इलाज तो जानें कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, सरकार उठाती है आपका खर्च

Tue, 22 Jul 2025 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Banega: आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जाते हैं। अगर आप भी इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसे बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process In Hindi: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाएं उन लोगों के लिए मददगार साबित होती हुई नजर आ रही हैं, जो लोग इन योजनाओं के लिए पात्र हैं। उदाहरण के लिए अगर बात प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और मु्फ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं।

दरअसल, इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आगे आप इसका तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
कितने रुपये तक का मिलता है मुफ्त इलाज?
  • अगर आप पीएम आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड में आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है, जो हर वित्तीय वर्ष में अपडेट की जाती है। आप साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या होता है? - फोटो : Adobe stock photos
इन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो फिर आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। रजिस्टर्ड अस्पताल की लिस्ट आप इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ से चेक कर सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

पहला तरीका
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता चेक करता है
  • पात्र पाए जाने पर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर आपका आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • अब कुछ समय में ये कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • आयुष्मान कार्ड आप आयुष्मान एप से भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से आधिकारिक आयुष्मान एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है। फिर यहां पर अपनी जानकारी भरें और लॉगिन करें। इसके बाद आप यहां से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें