घर बनवाना हम सब का सपना होता है। इस कारण कई लोग अपनी आमदनी में से पैसों की बचत करने लगते हैं। एक समय के बाद जब ठीक ठाक पैसे इकट्ठा हो जाते हैं, तो लोग घर का निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं। हालांकि, घर का निर्माण कार्य करवाते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही से इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। कई बार देखने को मिलता है कि घर के कंस्ट्रक्शन कार्य में लोग जल्दबाजी या अधूरी जानकारी की वजह से ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से समय की बर्बादी तो होती ही है साथ में लाखों रुपये का अतिरिक्त खर्चा भी आता है। घर का निर्माण कार्य करवाते समय कंस्ट्रक्शन की योजना बनाते समय सही रणनीति का अपनाना जरूरी है। इसके अलावा सही कॉन्ट्रैक्टर और मैटीरियल का चयन करके आप घर बनवाते समय अच्छी खासी पैसों की बचत कर सकते हैं।