Ayushman Card Download: भारत देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग और जरूरतमंद लोग लाभान्वित होते हैं। जहां राज्य सरकारें एक तरफ कई योजनाएं चलाती है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी ऐसी योजनाओं का संचालन करती है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका प्रोसेस जान सकते हैं...