Indian Railways: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यही नहीं भारतीय रेलवे अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में भी इसका एक महत्वपूर्ण योगदान है। ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। अगर आप ट्रेनों में सफर करते हैं तो आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप शायद ही जानते होंगे। रेलवे के नियमों के मुताबिक रात के समय टीटीई आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है।