Ayushman Card List: जरूरतमंद, गरीब वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें से एक है आयुष्मान भारत योजना जो कि एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अब तक कई लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो गए हैं और हो भी रहे हैं। अगर आपने भी अब तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो पात्र होने पर आप कर सकते हैं। वहीं, कई लोग आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन ये चेक करना भूल जाते हैं कि उनका नाम आयुष्मान कार्ड सूची में आया भी है या नहीं। कई लोगों को तो इसके प्रोसेस के बारे में ही पता नहीं होता जिसके कारण वे ये चेक नहीं कर पाते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...