फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर आपको भी जानना है आपके आयुष्मान कार्ड में कितनी बची है लिमिट? तो ये रहा तरीका

Fri, 20 Sep 2024 04:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: भारत सरकार की कई महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का उद्धेश्य हर एक जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति तक मुफ्त इलाज की सेवा पहुंचाना है। इसके लिए योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक उन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। इसके लिए कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके आयुष्मान कार्ड में कितनी लिमिट बची है? शायद नहीं, पर आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं जिससे आपको ये पता चल सकता है कि आपके आयुष्मान कार्ड में अब क्या लिमिट शेष बची हुई है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड की सुविधाएं
  • दरअसल, जब आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आपको हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलती है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पताल में करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe stock
कैसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड की लिमिट चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आपके पास भी आयुष्मान कार्ड है और आप इसका इस्तेमाल करते हैं और आप जानना चाहते हैं कि आपके आयुष्मान कार्ड में कितनी लिमिट बची है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले सूचीबद्ध यानी उस अस्पताल में जाना होता है जो आयुष्मान योजना में पंजीकृत है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अस्पताल जाने के बाद आपको यहां पर बने हुए आयुष्मान हेल्प डेस्क के बारे में पता करना है
  • फिर इस हेल्प डेस्क पर जाएं
  • यहां पर मौजूदा अधिकारी को बताएं कि आप अपने आयुष्मान कार्ड की शेष लिमिट चेक करना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 3
  • इसके बाद अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं इसलिए अपना कार्ड साथ लेकर जरूर जाएं
  • फिर अधिकारी आपके कार्ड के जरिए सिस्टम में चेक करके आपको बता देते हैं कि आपके कार्ड में कितनी राशि शेष बची है जिसे आप आगे इस्तेमाल कर सकते हैं
  • साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि आपने किस इलाज में और कब कितने पैसे अपने कार्ड से खर्च किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें