फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhadra Yojana: सरकार इन महिलाओं को दे रही सालाना 10 हजार रुपये, क्या आप भी ले सकती हैं लाभ?

Fri, 20 Sep 2024 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock
Subhadra Yojana Eligibility: देश में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भारतीय समाज लंबे समय से पितृसत्तामक ढांचे के अंतर्गत रहा है। ऐसे में सरकार की ये योजनाएं महिलाओं को समाज में पुरुषों के समान आगे बढ़ने के लिए अवसर मिल सके उस क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा राज्य में एक शानदार योजना को शुरू किया है। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। सुभद्रा योजना के अंतर्गत ओडिशा राज्य की महिलाओं को सालाना सरकार की ओर से दो किस्तों के जरिए दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। ओडिशा सरकार की यह योजना राज्य में महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने का काम करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप भी सुभद्रा योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सुभद्रा योजना का लाभ केवल ओडिशा राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम की शुरुआत ओडिशा सरकार ने की है। इस कारण किन्हीं दूसरे राज्य की महिलाएं इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकती हैं। सुभद्रा योजना का फायदा राज्य की 21 से लेकर 60 साल की उम्र तक की महिलाओं को दिया जाएगा। 

4 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा अगर आप सुभद्रा योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के अंतर्गत राशन कार्ड में जुड़ा होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर महिलाओं की सालाना पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा है तो आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकती हैं। ओडिशा राज्य की महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से सुभद्रा योजना में आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उन्हें सुभद्रा पोर्टल पर विजिट करना है। आप नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, सीएससी सेंटर जाकर भी ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें