फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: एक परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां जानें

Tue, 06 Aug 2024 09:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Aushman Bharat Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कई तरह की योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होता है जिसके बाद आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ मिलने लगता है। उदाहरण के लिए आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ सकते हैं जो कि एक स्वास्थ्य योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत आपको हर साल मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक परिवार के कितने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
  • जब आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आप इस कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार हर साल आपको इतने का ही कवर देती है और इसका पूरा खर्च सरकार ही उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
एक परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं कार्ड?
  • दरअसल, अगर आप भी पात्र हैं और आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं। वहीं, एक परिवार के जितने चाहे उतने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं क्योंकि इसकी कोई सीमा निर्धारित नहीं है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।

4 of 5
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
कौन लोग पात्र हैं?
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है, जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, और जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं आदि। ये सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • आप भी अगर पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेज देने होते हैं और पात्र होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें