फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर खत्म हो जाए आयुष्मान कार्ड की लिमिट तो फिर कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें नियम और तरीका

Wed, 13 Aug 2025 07:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ki Ek Saal Ki Limit Kitni Hoti Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं या बनवाने वाले हैं, तो जान लें आपको इस कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Limit: भारत सरकार हो या फिर राज्य सरकारें हों, ये कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजानाओं को मौजूदा समय में चला रहे हैं। यही नहीं, जो योजनाएं पहले से चली आ रही है उन योजनाओं में कुछ बदलाव कर उन्हें भी बेहतर करने की दिशा में काम सरकार द्वारा समय-समय पर किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर कई नई योजनाओं को शुरू भी किया जाता है। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है।

इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनता है और इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड की सालाना लिमिट भी होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो जाए तो फिर क्या होगा? क्या आप तब भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड से कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। कार्डधारक चाहे तो साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Amar Ujala
खत्म हो जाए लिमिट तो क्या करें?
  • देखिए अगर आपका आयुष्मान कार्ड बना है तो आपके इस कार्ड में सरकार द्वारा साल भर मं 5 लाख रुपये तक की लिमिट दी जाती है, जिससे कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर अगर आपकी लिमिट एक साल पूरा होने से पहले ही खत्म हो जाती है तो आपको अगली बार लिमिट आने का इंतजार करना होता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
  • इसे ऐसे समझिए कि सरकार आयुष्मान कार्ड में हर वित्तीय वर्ष में लिमिट डालती है। अब इसके बाद आप चाहें एक इलाज में इस लिमिट को खर्च कर दें या फिर साल भर में अलग-अलग बार इलाज के लिए इस लिमिट का इस्तेमाल करें, ये सब आप पर ही निर्भर करता है क्योंकि साल पूरा होने से पहले लिमिट खत्म होने पर आपको अगली लिमिट आने तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप खुद इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक एप आयुष्मान एप से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • आप चाहें तो ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां से आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें