फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना: लेना है योजना का लाभ, तो यहां देखें कौन से दस्तावेज हैं बेहद जरूरी

Wed, 31 Jan 2024 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : istock
Ayushman Scheme: कई तरह की योजनाओं के बीच एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। हालांकि, इस योजना का नाम बदल चुका है और इसका नया नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे भारत सरकार ने शुरू किया था और अब इसमें कई राज्य सरकारें भी जुड़कर अपना योगदान दे रही हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ लिया जाए, तो आपको इसमें आवेदन करना होगा। बशर्ते आप योजना के लिए पात्र हों। इसके अलावा आपको कुछ दस्तावेज भी चाहिए, क्योंकि अगर आवेदन के समय ये दस्तावेज नहीं हुए या एक भी कम हुआ, तो आपका आवेदन अटक सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं। अगली स्लाइड्स में आप इन दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपका पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसके लिए कई अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : istock
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत:-
  • आप अगर आयुष्मान भारत योजना में आवेदन के लिए जाते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इनमें सबसे पहला दस्तावेज है आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, दूसरा दस्तावेज है निवास प्रमाण पत्र, तीसरा है राशन कार्ड और साथ ही एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए। अगर ये दस्तावेज आपके पास हैं, तो आप आवेदन करवा सकते हैं।

4 of 5
क्या है आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : istock
पात्र हैं और दस्तावेज हैं, तो ऐसे करवा सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर आयुष्मान योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • ऐसे में पहले आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है आयुष्मान योजना का लाभ? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अधिकारी को अपने ऑरिजनल दस्तावेज और उनकी कॉपी देनी होती है
  • फिर इन दस्तावेजों की जांच होती है और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • अब जब जांच सही पाई जाती है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें