फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या है आयुष्मान योजना और कौन ले सकता है लाभ? एक क्लिक में यहां जानें सबकुछ

Sat, 27 Jan 2024 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana: सरकार ऐसी कई योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अनेकों योजनाओं के जरिए लगभग सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने की कोशिश सरकार करती है। आवास, रोजगार, शिक्षा पेंशन, बीमा समेत कई अन्य योजनाएं भी देश में चल रही हैं। हर साल इन योजनाओं पर एक बड़ी रकम खर्च भी की जाती है, ताकि हर लाभार्थी तक लाभ पहुंच सके। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। शायद आपने भी इस योजना से जुड़े हों? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं ये योजना क्या है और कौन इस योजना का कैसे लाभ ले सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Twitter
योजना को जानिए
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजन का नाम बदल चुका है और अब नया नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
आप पात्र हैं या नहीं, ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं, तो आपको सबसे पहले पात्रता चेक करनी होगी, जिसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर 'Am I Eligible' पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें

4 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और अब सामने आए दोनों विकल्प में से पहले में अपना राज्य चुन लें
  • फिर दूसरे विकल्प में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज कर सर्च करें
  • ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर अगर आप पात्र हैं, तो आपको अपने नजदीकी जनेसवा केंद्र जाना है और संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड समेत अन्य संबंधित दस्तावेज देने हैं, जिसके बाद इनकी जांच होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें