फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और कौन है पात्र? एक क्लिक में यहां जानें

Sat, 13 Apr 2024 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ को राज्य सरकारें चलाती हैं तो कुछ को केंद्र सरकार। वहीं, इन योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग को मिल पाता है। अब तो आर्थिक लाभ भी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचता है। इससे सरकार द्वारा जारी की गई मदद पूरे तौर पर लाभार्थियों तक बिना किसी दिक्कत के पहुंच जाती है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। इस स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि योजना का लाभ आपको मिल सके, तो आपका पात्र होना जरूरी है और आपको आवेदन का तरीका भी पता होना चाहिए। पर आप चिंता न करें क्योंकि पात्रता से लेकर आवेदन तक का तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : istock
योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और आपको कुछ भी नहीं देना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-
  • जो लोग पात्र हैं, उन्हें आवेदन के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज देने होते हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ ही पात्रता भी चेक होती है
  • जांच जब सही पाई जाती है, तब आपका आवेदन कर दिया जाता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : istock
पात्र कौन लोग हैं?

क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? इसके लिए आपको पात्रता सूची देखनी होगी, जो नीचे हैं...
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • आप अगर निराश्रित या आदिवासी हैं
  • आप अगर ट्रांसजेंडर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : istock
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें