समाज के हर वर्ग को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं देश की बेटियों को भी शिक्षा देने, सशक्त बनाने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखना होता है। बेटियों के लिए चलाई जा रही इन्हीं योजनाओं में से एक है आपकी बेटी हमारी बेटी योजना। ये योजना हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपने राज्य की बेटियों के लिए चलाई जा रही है। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा बेटियों के जन्म पर उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी हरियाणा के निवासी हैं और इस योजना के तहत लाभ पाना चाहते हैं तो पहले इसके बारे में अच्छे से जान लीजिए। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से…