Aadhar Card Alert: आज के दौर में आपको कोई सरकारी काम करवाना हो, गैर-सरकारी काम करवाना हो, अपनी पहचान के लिए कोई आईडी चाहिए हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, यहां तक कि एक सिम कार्ड भी लेना हो तो आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसलिए हर कोई इस कार्ड को बनवाता है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा लोगों को ये जारी किया जाता है। इसमें कार्डधारक का नाम, बायोमेट्रिकऔर डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। लेकिन जैसे-जैसे आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ी है वैसे-वैसे जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनका नकली आधार कार्ड तक बनवा रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि आप भी चेक करें कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? तो चलिए आपको ये चेक करने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...