फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारक ध्यान दें: नए घर का पता करवाना है आधार कार्ड में अपडेट, तो मिनटों में ऐसे करवाएं

Sat, 14 Oct 2023 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Change Aadhaar Card Address: आधार कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है, शायद इस बारे में बताने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो या लोन लेना हो आदि, तो आपको आधार कार्ड की ही जरूरत पड़ती है। आधार में कार्डधारक का नाम, जन्मतिथि के अलावा पता भी होता है। वहीं, जब कोई अपना घर बदल लेता है, तो उसे आधार कार्ड में भी पता बदलवाना पडता है। अगर वो ऐसा नहीं करवाता है, तो उसके कई कामों में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं अगर कभी किसी कारण आधार कार्ड में पता बदलवाना पड़े, तो आप इसे कैसे अपडेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आधार में नया पता अपडेट करवाने के बारे में आप जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock
कैसे करवा सकते हैं आधार में पता अपडेट:-

स्टेप 1
  • आपने भी अगर किसी कारण अपना घर बदल लिया है और अब आप अपने आधार में नया पता अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म भरना है
  • इसमें आपको अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर समेत वो जानकारी देनी है जो आपको अपडेट करवाानी है, जैसे- पता
  • फॉर्म को ठीक से भर लें और सारी जानकारियों को दस्तावेजों से मिला जरूर लें

4 of 5
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपने नए पते के प्रूफ की कॉपी फॉर्म संग लगानी है
  • ध्यान रहे साथ में ओरिजनल दस्तावेज लेकर जरूर जाएं
  • अब संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें फॉर्म दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : pixabay
स्टेप 4
  • फिर आपके बायोमेट्रिक अपडेट किए जाएंगे और साथ में एक फोटो भी क्लिक की जाएगी
  • इसके बाद आपके नए पते को सिस्टम में अपडेट किया जाएगा और आपको चेक करवाया जाएगा, ध्यान से देखें कि कोई गलती न हो
  • फिर आपको निर्धारित शुल्क देना है और इसके कुछ दिनों के अंदर आपका नया पता आपके आधार में अपडेट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें