Aadhaar Card Correction Process in Hindi: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत देश में आधार कार्ड जारी करता है और उससे जुड़ी चीजों को देखता है। ये भारत सरकार की एक इकाई है जो आधार से जुड़े काम करती है। आपके इस आधार कार्ड में आपका नाम, पता, उम्र आदि के अलावा बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। वहीं, आजकल इस आधार कार्ड की जरूरत सरकारी और गैर-सरकारी कामों में भी पड़ती है। पर इन सबके बीच एक चीज काफी देखने में आती है कि कई लोगों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं, तो किसी को अपना पता बदलवाना होता है, जबकि कई लोगों के आधार कार्ड में कुछ अन्य चीज गलत प्रिंट होती है जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है। अगर आपके आधार कार्ड में भी ऐसा कुछ है तो आप इसके लिए एक काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इन चीजों को ठीक करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...