फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Fee Update: आधार अपडेट करवाने की फीस में हुआ बदलाव, जानें अब किस चीज के कितने लगेंगे पैसे

Sat, 01 Nov 2025 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Ko Update Karwane Ki New Fee: आधार कार्ड में अगर आपको अब से कुछ भी अपडेट करवाना है, तो पहले ये जान लें कि अब से आपको इसके लिए कितना शुल्क देना होगा। क्योंकि इसमें बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई फीस कितनी है? - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Card Updation New Fee: वैसे तो कई दस्तावेज हैं या अपनी-अपनी जगह पर हर एक दस्तावेज काफी जरूरी है। पर बात जब आधार कार्ड की आती है, तो देखा जाता है कि ये अधिकतर कामों के लिए जरूरी है। एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक से जुड़ा काम हो या फिर लोन लेना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं जो उसके सत्यापन का काम करती है। वहीं, अगर आधार कार्ड में कुछ चीज गलत अपडेट हुई है या कोई चीज अपडेट करवानी है तो आप इस काम को करवा सकते हैं जिसका शुल्क देना होता है। पर क्या आप जानते हैं आधार अपडेट करवाने के इस शुल्क में बदलाव किए गए हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं अब नया शुल्क क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई फीस कितनी है? - फोटो : Adobe Stock
आधार की फीस में हुआ बदलाव, जानें नया शुल्क:-

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट
  • अगर आपके बच्चे का आधार कार्ड है और आपको उसमें बायोमेट्रिक अपडेट करवाना होता था, तो इसके लिए अभी तक शुल्क 125 रुपये था। पर अब इस शुल्क को खत्म किया गया है। हालांकि, ये अगले एक साल तक के लिए ही है यानी अब एक साल तक बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकेगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई फीस कितनी है? - फोटो : Adobe Stock
नाम से मोबाइल नंबर तक
  • ये आमतौर पर देखने में आता है कि लोगों के आधार कार्ड में कोई न कोई जानकारी गलत प्रिंट हो गई है। साथ ही कई बार लोग अपना पता भी आधार में बदलवाते हैं और साथ ही लोग मोबाइल नंबर भी अपडेट करवाते हैं। ऐसे में जान लं कि इसके शुल्क में भी बदलाव किया गया है। अब अगर आप आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करवाते हैं, तो इसके लिए आपको 75 रुपये शुल्क देना होगा।

4 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई फीस कितनी है? - फोटो : Adobe Stock
बायोमेट्रिक और फोटो
  • कई बार लोगों के साथ दिक्कत आती है कि उनके बायोमेट्रिक नहीं आते। जैसे, जब लोग सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने जाते हैं या सिम कार्ड लेते समय भी बायोमेट्रिक नहीं आते। ऐसे में आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक अपडेट करवाने होते हैं। अब से अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट करवाते हैं, तो उसकी फीस अब 125 रुपये लगेगी। इसमें  फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट करवाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई फीस कितनी है? - फोटो : Amar Ujala
दस्तावेज अपडेट और आधार रीप्रिंट
  • कई बार लोगों को अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाने होते हैं। इसके अलावा लोगों अपने आधार कार्ड को रीप्रिंट भी करवाते हैं, जब वे अपने आधार में कुछ अपडेट करवाते हैं। इसलिए जान लें कि ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करवाना 14 जून 2026 तक मुफ्त है और इसके बाद आपको 75 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, आधार कार्ड को रीप्रिंट करवाने की फीस 40 रुपये लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें