PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Kist: किसानों को अपनी फसल लगाने के लिए खेतों में काफी मेहनत करनी पड़ती है। उच्च क्वालिटी के बीज से लेकर खेतों में पर्याप्त पानी देना और फिर फसल का ध्यान रखना आदि पड़ता है और तब कहीं जाकर फसल लग पाती है। कई किसानों को आर्थिक रूप से भी दिक्कत होती है और इसमें आपकी मदद सरकार केंद्र सरकार योजनाओं के जरिए करती है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
दरअसल, इस योजना को पात्र किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इसी क्रम में इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये किस्त कब शुरू हो सकती है, क्योंकि अब तो नवंबर का महीना भी शुरू हो गया है। किसान यहां इस बारे में जान सकते हैं...