Aadhaar Card Update: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? क्योंकि बिना आधार कार्ड के हमारे कई काम अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना है आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार की जरूरत होती है। वहीं, पिछले कुछ समय से सरकार लोगों को आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए भी कह रही है जिसकी डेडलाइन 14 जून 2023 रखी गई थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस आखिरी तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 कर दिया है। ऐसे में जो लोग अपने आधार को अपडेट नहीं करवा पाए हैं, अब वो इसे अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करना हो, तो आप कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस तरीके के बारे में जान सकते हैं...