Aadhaar Card Update: भारत में अलग-अलग सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड में एक गड़बड़ी की वजह से आपको जेल हो सकती है? अगर आपको इस गड़बड़ी के बारे में जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको अपनी इस खबर में इसके बारे में जानकारी देते हैं।
आपको अपने आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर की जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी जांच करें कि कहीं आपके आधार कार्ड में गलत मोबाइल नंबर तो नहीं दर्ज है। अगर आपके आधार कार्ड में किसी दूसरे का मोबाइल नंबर दर्ज है, तो उसे तुरंत हटा दें। अगर आपके आधार कार्ड से गलत मोबाइल नंबर लिक होता है, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।
क्या है वजह?
भारत में हर किसी के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में आपके आधार में किसी और का मोबाइल नंबर लिंक है, तो आपको जेल या जुर्माना हो सकता है। दरअसल, आधार में दर्ज मोबाइल नंबर से कोई आपराधिक गतिविध होती है, तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी और आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।