Aadhaar Card: आधार कार्ड मौजूदा समय में एक अहम दस्तावेज है, क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। सिम कार्ड लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। इसी तरह कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, बात अगर आधार की करें, तो इसमें कार्डधारक का नाम, पता, जन्मतिथि जैसी अन्य चीजें होती हैं। पर कई बार आपका नाम या पता जैसी चीजें आधार में गलत प्रिंट हो जाती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हें ठीक करवा सकते हैं। पर इसके कुछ नियम हैं जिनके बारे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है। वरना आपको बाद में दिक्कत भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये नियम क्या हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...