Link New Mobile Number With Aadhaar Card: अगर आपको कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना है, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। दरअसल, आधार को लगभग सभी कामों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, किसी योजना का लाभ लेना हो आदि। इसके अलावा आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है, जिस पर बैंक से लेकर पीएफ आदि सेवाओं के ओटीपी के आते हैं। पर कई बार किन्हीं कारणों की वजह से लोगों को अपना नया नंबर आधार कार्ड से लिंक करवाना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस काम को घर बैठे ही करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि बिना कहीं जाए घर से ही आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...