How Many Times Aadhaar Can Be Updated: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। आधार हमारी पहचान का प्रमाण है। आधार कार्ड की वजह से ही बिना रुकावट कई सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा हम तक पहुंच रहा है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर कई वित्तीय कामकाज को कराने में आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए भी आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज होने के बाद लोग उसको अपडेट कराते हैं। अगर आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। आधार कार्ड में कुछ जरूरी जानकारी जैसे नाम, लिंग, डेट ऑफ बर्थ आदि को आप बार बार अपडेट नहीं करा सकते हैं।