फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: सरकार बेटियों को दे रही हर साल 40 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और कैसे उठाएं इसका लाभ

Tue, 06 Jun 2023 02:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Rajasthan Government Chhatra Protsahan Yojana - फोटो : Istock
Rajasthan Government Chhatra Protsahan Yojana: देश में किसानों के उत्थान के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। गौरतलब बात है कि देश के कृषि क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों की तुलना में कम है। ऐसे में महिलाओं कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। राजस्थान सरकार की इस स्कीम का नाम छात्रा प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य में कृषि विषय पढ़ने वाली छात्राओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। वहीं हाल ही में पेश हुए नए बजट के अंतर्गत इस रकम में बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार की इस स्कीम से गांव और सीमांत इलाकों में रहने वाली छात्राओं को काफी मदद मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं छात्रा प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Rajasthan Government Chhatra Protsahan Yojana - फोटो : Istock
छात्रा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 40 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता राजस्थान में कृषि संकाय में पढ़ने वाली छात्राओं को दिया जाएगा। अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहती हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Rajasthan Government Chhatra Protsahan Yojana - फोटो : Istock
आवेदन करने वाली छात्रा का बैंक खाता होना जरूरी है। इसके अलावा वह राजकीय या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर के साथ अध्ययनरत हो।

Bank FD Rates: एक साल की एफडी कराने पर कौन सा बैंक दे रहा शानदार रिटर्न, यहां देखें लिस्ट

4 of 5
Rajasthan Government Chhatra Protsahan Yojana - फोटो : Istock
राजस्थान सरकार की इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको इस वेबसाइट http://rajkisan.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajasthan Government Chhatra Protsahan Yojana - फोटो : Istock
इस वेबसाइट पर विजिट करके छात्राएं आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करके आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें