Aadhaar Card Update Deadline 14 December: हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनकी जरूरत हमको अलग-अलग मौकों पर पड़ती है। अगर इनमें से कोई एक भी दस्तावेज कम होता है तो आपका काम अटक सकता है। जैसे, अगर आधार कार्ड को ही ले लीजिए। ये एक ऐसा दस्तावेज है जो आपको सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों के लिए चाहिए होता है। सिम कार्ड लेना हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर केवाईसी करवानी हो आदि। ऐसे कई कामों के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है, लेकिन क्या आपने अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लिया है? अगर नहीं तो जान लें कि आज यानी 14 दिसंबर 2024 (मुफ्त में अपडेट करवाने की) इसकी आखिरी तारीख है। अगर आपने अब तक इसे अपडेट नहीं करवाया है तो आपको आगे शुल्क देना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...