Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इस कार्ड की खास जरूरत हमको विभिन्न कार्यों को करवाते समय होती है। आज विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट आधार कार्ड की वजह से सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है। इसने सरकारी तंत्र के भीतर पारदर्शिता लाने का काम किया है। आज स्कूल में बच्चों के एडमिशन से लेकर नौकरी, प्रॉपर्टी खरीदने और कई दूसरी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड के भीतर व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें उसकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी हम किसी प्रॉपर्टी को रेंट पर लेने के लिए जाते हैं। उस दौरान मकान मालिक आपसे आधार कार्ड की मांग करता है।