फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, ऐसे चेक कर सकते हैं इसकी बायोमेट्रिक हिस्ट्री

Sun, 31 May 2026 08:28 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Prevent Aadhaar Card Misuse And Fraud: अक्सर लोगों को मन में ये सवाल रहता है कि आखिर वो आधार कार्ड को कब-कब और कहां-कहां लॉग इन किए हैं। इसको आप चेक करने के लिए आप अपने आधार के बायोमेट्रिक हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड बायोमेट्रिक हिस्ट्री कैसे चेक करें - फोटो : AI
Check Aadhaar Authentication History Online: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सिम कार्ड खरीदने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह आधार का इस्तेमाल होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके बिना जाने आपके आधार कार्ड या बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) का कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है?

यूआईडीएआई आम जनता को यह जानने की सुविधा देता है कि उनका आधार पिछले 6 महीनों में कहां और कब इस्तेमाल हुआ है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि आप घर बैठे कैसे अपनी बायोमेट्री हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करने का पूरा प्रोसेस - फोटो : AI जनरेटेड
ऑनलाइन आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करने का पूरा प्रोसेस
  • सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं और अपने आधार नंबर व ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे 'ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आप पिछले 6 महीने की अवधि और ऑथेंटिकेशन का प्रकार (जैसे- बायोमेट्रिक या ओटीपी) चुनकर अपनी पूरी रिपोर्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिस्ट्री रिपोर्ट में आपको कौन-कौन सी जानकारियां मिलेंगी? - फोटो : Amar Ujala
हिस्ट्री रिपोर्ट में आपको कौन-कौन सी जानकारियां मिलेंगी?
  • आपको साफ-साफ दिखेगा कि आपके आधार का उपयोग बायोमेट्रिक (अंगूठे), आईरिस (आंखों की पुतली) या केवल ओटीपी के जरिए किया गया है।
  • किस तारीख को और ठीक किस समय आपके आधार को प्रमाणित किया गया था, इसकी सटीक जानकारी मिलेगी।
  • किस सरकारी विभाग, बैंक या टेलीकॉम कंपनी ने आपका आधार डेटा एक्सेस किया है, उस संस्था का नाम भी रिपोर्ट में दर्ज होगा।

4 of 5
फ्रॉड से बचने के लिए अपने बायोमेट्रिक्स को ऑनलाइन लॉक कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
फ्रॉड से बचने के लिए अपने बायोमेट्रिक्स को ऑनलाइन लॉक कैसे करें?
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके बिना कोई भी आपके अंगूठे का निशान इस्तेमाल न कर सके, तो आप अपने बायोमेट्रिक्स को पूरी तरह लॉक कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप 'माय आधार' पोर्टल या mAadhaar मोबाइल ऐप में जाकर 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स' के विकल्प को चुन सकते हैं।
  • जब भी आपको कहीं (बैंक या रजिस्ट्री ऑफिस) में अंगूठा लगाना हो, तो आप इसे तुरंत 10 मिनट के लिए ऑनलाइन ही अनलॉक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आधार का कोई गलत इस्तेमाल दिखे, तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
अगर आधार का कोई गलत इस्तेमाल दिखे, तो क्या करें?
  • अगर हिस्ट्री चेक करते समय आपको कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखे जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत यूआईडीएआई के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करें।
  • आप यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें