फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आधार में घर बैठे खुद ही अपडेट कर सकते हैं अपना नाम, जन्मतिथि और पता, यहां जानें तरीका

Sat, 27 May 2023 01:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड में गलतियां ठीक करने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Aadhaar Card Update: वैसे तो कई ऐसे दस्तावेज हैं जिनकी जरूरत आपको समय-समय पर पड़ती ही रहती है। जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि। लेकिन ये हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसके न होने पर हमारे कई काम अटक सकते हैं। इसलिए आज के समय में ये लगभग हर किसी के पास है। यही नहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में उनका नाम, पता या जन्मतिथि जैसी चीजें गलत प्रिंट हो जाती हैं, जिसके कारण उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके आधार कार्ड में भी ये चीजें गलत प्रिंट हुई है, तो आप इन्हें घर बैठे ही खुद से अपडेट कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड में गलतियां ठीक करने का तरीका - फोटो : istock
इस सरल तरीके से कर सकते हैं अपेडट:-

स्टेप 1
  • आपके आधार कार्ड में भी अगर आपका नाम, जन्मतिथि या पते में से कुछ भी गलत प्रिंट हुआ है, तो आप इस अपडेट करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
  • यहां आपको 'माय आधार' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड में गलतियां ठीक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको 'अपडेट योर आधार' वाले ऑप्शन पर जाकर 'Update your Demographics Data Online' पर क्लिक करना है
  • यहां क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट ssup.uidai.gov.in पर पहुंच जाएंगे

4 of 6
आधार कार्ड में गलतियां ठीक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भरें
  • अब आपको 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को यहां भरें
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड में गलतियां ठीक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर और पता समेत बाकी जानकारियां भरनी है
  • अब वो विकल्प चुनें जिसे आपको अपडेट करना है, जैसे- नाम या जन्मतिथि आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार कार्ड में गलतियां ठीक करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 5
  • इसके बाद आप जैसे ही सभी जानकारी भर देंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को दर्ज करें और सेव चेंज पर क्लिक कर दें
  • ऐसा करते ही आपकी बदली हुई जानकारी अपडेट हो जाएगी
  • बस ध्यान रहे कि आप जो चीज भी बदल रहे हैं, उसका प्रूफ आपके पास हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें