फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: सावधान! कहीं आपके पीठ पीछे आपके आधार का तो नहीं हुआ गलत इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे चेक करें हिस्ट्री

Tue, 21 Feb 2023 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock
Aadhaar Card History: आज के समय में अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना है या फिर गैर-सरकारी काम। इन कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही है, क्योंकि ये जरूरी दस्तावेज है। जैसे- राशन कार्ड बनवाने के लिए, किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए, बैंक में खाता खुलवाने के लिए आदि आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एक व्यक्ति अपने आधार कार्ड का कई जगहों पर इस्तेमाल करता है। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि कहीं आपके आधार कार्ड का आपकी पीठ पीछे गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है? अगर नहीं, तो आप इसे खुद ही घर बैठे चेक करके ये जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां और कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए आपको आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करनी होती है। तो चलिए बिना देर के इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं आधार कार्ड की हिस्ट्री:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि कहीं आपके पीठ पीछे आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ आदि
  • ऐसे में आपको हिस्ट्री चेक करने के लिए पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ओपन करना है
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'माय आधार' का ऑप्शन नजर आएगा
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर इस 'माय आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अब आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाले विकल्प को चुन लेना है
  • इसके बाद आपको वो आधार कार्ड नंबर चाहिए, जिसकी हिस्ट्री चेक करनी है
  • इस आधार कार्ड के नंबर को यहां दर्ज कर दें

4 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको ओटीपी सत्यापन करने वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपके सामने एक टैब खुलेगा, जिसमें आपको वो तारीख दर्ज करनी है जिस दिन की आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं
  • आप यहां तारीख भरेंगे, तो आप जान पाएंगे कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है
  • आप इस जानकारी को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें