फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं अपना आधार, जानिए डिटेल्स

Fri, 08 Mar 2024 11:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card Free Update Deadline - फोटो : iStock
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न जरूरी कार्यों में यह उपयोग में आ रहा है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो। हर जगह आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको आधार कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आधार कार्ड की डेडलाइन इसी महीने समाप्त होने जा रही है। अगर आप इस डेडलाइन से पहले अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए पैसे देने होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन को बढ़ा दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card Free Update Deadline - फोटो : Istock
अगर आप अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराना चाहते हैं। ऐसे में इसकी आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 है। आप MyAadhaar पोर्टल पर विजिट करके आसानी से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card Free Update Deadline - फोटो : Istock
वहीं अगर आप इसे ऑफलाइन अपडेट कराते हैं। ऐसे में आपको 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप केवल ऑनलाइन ही मुफ्त में अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। 

4 of 5
Aadhaar Card Free Update Deadline - फोटो : istock
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुताबिक हर दस साल में आधार डिटेल्स को अपडेट कराना काफी जरूरी है। इससे पहले आधार को मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन 14 दिसंबर, 2023 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card Free Update Deadline - फोटो : i stock
आप आसानी से अपने आधार कार्ड में डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल को आसानी से ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट करा सकता है। 

जानना जरूरी: पानी की टंकी में जमा हो गया है कचरा, तो इस आसान तरीके से करें उसको साफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें