Aadhaar Dob Update Second Time: आधार कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि गलत होना एक आम बात है। अमूमन माना जाता है कि आधार में जन्मतिथि सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती है। हालांकि, अगर पहली बार सुधार के बाद भी आधार में गलत जन्मतिथि दर्ज हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
UIDAI के नियमों के तहत इसे दोबारा सही कराया जा सकता है। लेकिन दूसरी बार सुधार की प्रक्रिया को 'सामान्य अपडेट' न मानकर 'एक्सेप्शनल केस' (विशेष मामला) माना जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि दोबारा जन्मतिथि कैसे सही होगी।