Aadhaar Card DOB Change Process: आपको जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना होता है, तो कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपके पास ये दस्तावेज न हो या इनमें कोई कमी हो, तो आपका काम तक अटक सकता है। जैसे- आधार कार्ड, इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं क्योंकि एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर कई लोग ऐसे भी हैं जिनके आधार कार्ड में कुछ चीजें गलत प्रिंट हुई हैं जिसके कारण उनके कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो आप इसे घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। जी हां, ऐसा हो सकता है, तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...