Aadhaar Card Date Of Birth Update Process: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की एक इकाई है। इसका काम होता है कि भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करना। दरअसल, आधार कार्ड आज के समय का काफी जरूरी दस्तावेज है और अगर ये पास में नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो जैसे कई अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।
वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में कुछ न कुछ चीजें गलत प्रिंट हो जाती है। जैसे, नाम, पता या जन्मतिथि आदि। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में सही जन्मतिथि अपडेट करवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इसका प्रोसेस जान सकते हैं...