फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आपके खाते में भी नहीं आई 19वीं किस्त, तो इस एक नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं शिकायत

Wed, 26 Feb 2025 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन अगर पात्र होने के बाद भी आपके खाते में ये किस्त नहीं आई है तो आप इसकी शिकायत विभाग में कर सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किस्त के पैसे न आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर आप अलग-अलग तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बस आपको इन योजनाओं के लिए पात्र होना पड़ता है। अगर आप पात्र हैं तो आप इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और बीते दिन इस योजना की 19वीं किस्त जारी की गई।

इसमें हर बार की तरह किस्त में 2 हजार रुपये लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक गई है। ऐसे में अगर आप पात्र हैं और आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं और किस्त अटकने का कारण जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होता है। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त के पैसे न आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानें किस्त अटकने के कारण
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आपकी भी किस्त अटक गई है तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं कि आपने योजना के अंतर्गत करने वाले तीन जरूरी कामों को न करवाया हो:-
  • इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का जिसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके लिए जमीन के दस्तावेजों की जांच और इनका निरीक्षण किया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
किस्त के पैसे न आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरा काम है ई-केवाईसी का जिसमें लाभार्थी की पहचान को सत्यापित किया जाता है। योजना से जुड़े किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं

4 of 5
किस्त के पैसे न आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • किस्त न अटके इसके लिए तीसरा काम है आधार लिंकिंग का जिसमें लाभार्थी को अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है। आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त के पैसे न आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
नहीं आई है किस्त, तो यहां कर सकते हैं शिकायत
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने योजना के अंतर्गत आने वाले सभी कामों को पूरा किया है, लेकिन फिर भी आपकी किस्त अटक गई है तो ऐसे में आप किसान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप पीएम किसान कॉल सेंटर के टोल-फ़्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें